Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

'मां को खोने के बाद पूरी तरह से टूट गई थी', मां को याद कर भावुक हुईं जैकलीन

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मां के जाने के बाद वो पूरी तरह से टूट गई थीं।

17 May 2025

'मां को खोने के बाद पूरी तरह से टूट गई थी', मां को याद कर भावुक हुईं जैकलीन

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रही हैं। बीते अप्रैल माह में उन्होंने अपनी मां किम फर्नांडीस को खो दिया था, जिसके बाद वह काफी समय तक सार्वजनिक रूप से दूर रहीं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा। अब जैकलीन ने पहली बार अपनी मां के निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मां के जाने के बाद वो पूरी तरह से टूट गई थीं।

जैकलीन ने भावुक होकर कहा, "मां को खोने के बाद मैं पूरी तरह से टूट गई थी। जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे हैं, लेकिन मेरे माता-पिता हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। कलाकार जितना सहते हैं, उतना ही दर्द उनके मां-बाप भी सहते हैं। हमारी ज़िंदगी लोगों की नजरों में होती है, फिर भी माता-पिता बिना शिकायत हमें सहारा देते हैं। मेरी मां मुझ पर बेहद गर्व करती थीं। उन्होंने हमेशा चाहा कि मैं अपने सपनों को कभी मरने न दूं और हर हाल में मेहनत करती रहूं।"

जैकलीन ने उस यादगार पल को भी शेयर किया, जब वह अपने बचपन के हीरो जीन-क्लॉड वैन डैम के साथ फिल्म 'किल 'एम ऑल 2' की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उस दौरान उनके माता-पिता खास तौर पर उन्हें मिलने इटली पहुंचे थे। जैकलीन ने कहा, "जिस शख्स से मैं बचपन से प्रेरित होती रही, उसके साथ काम करते देख मेरे माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। उस लम्हे ने मुझे महसूस कराया कि मेरी सारी मेहनत और संघर्ष बेकार नहीं गए, वो पल मेरी जिंदगी का सबसे कीमती अनुभव बन गया।"

जैकलीन ने कहा, "मैं खुश हूं कि मां के आखिरी कुछ महीने मैं उनके साथ बिता सकी, लेकिन मन में एक टीस रह जाती है। काश मैं उनके लिए और भी कुछ कर पाती। कई बार खुद से सवाल करती हूं, क्या मैं और बेहतर कर सकती थी? किसी अपने को खो देने का दर्द बहुत गहरा होता है। आज भी उस सच्चाई को पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पाई हूं। लेकिन एक बात मैं पूरे यकीन से कह सकती हूं, मेरी मां हमेशा मेरी सबसे बड़ी सपोर्टर और प्रशंसक रही हैं।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'मां को खोने के बाद पूरी तरह से टूट गई थी', मां को याद कर भा
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मां के जाने के बाद वो पूरी तरह से टूट गई थीं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News